यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर कराने वाली कंपनी को किया गया ब्लैक लिस्ट
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर आयोजित कराने वाली अहमदाबाद (गुजरात) की कंपनी एजुटेस्ट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी के संचालक विनीत आर्य को मामले में एसटीफ ने कई बार तलब किया पर वह पेश नहीं हुए और
बकौल रिपोर्ट्स, वह अमेरिका चले गए हैं। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।