स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 डॉक्टर अपर निदेशक ग्रेड में पदोन्नत; दो जिलों के CMO को नई कमान
यूपी में लेवल-4 से लेवल-5 (अपर निदेशक ग्रेड) में पदोन्नति पाने वाले 31 चिकित्साधिकारियों की नई तैनाती की गई है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा को राज्य क्षय रोग अधिकारी (महानिदेशालय लखनऊ), हरदोई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य/परिवार कल्याण (आजमगढ़ मंडल) पद मिला है।