यूपी सड़क हादसे के 14 मृतकों के एकसाथ दफनाए गए शव, कफन सिलने के लिए बुलाना पड़ा टेलर
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में हाईवे पर शुक्रवार शाम एक पिकअप वाहन और एक रोडवेज़ बस की टक्कर में जान गंवाने वाले 14 लोगों के शव एकसाथ दफनाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शवों के कफन सिलने के लिए टेलर बुलाना पड़ा। गौरतलब है कि हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी जिनमें से 14 एक ही परिवार के थे।