यूपी समेत कई राज्यों के बाद अब कर्नाटक ने एनालॉग पनीर पर लगाया बैन, 1 साल तक रहेगा प्रतिबंध
कर्नाटक सरकार ने एक साल के लिए डेयरी पनीर बताकर बेचे जाने वाले एनालॉग या नॉन-डेयरी पनीर को बनाने, स्टोर करने और बेचने पर रोक लगा दी है। एनालॉग पनीर, नकली पनीर होता है जो वेजिटेबल ऑयल, स्टार्च या नॉन-डेयरी चीज़ों से बनाया जाता है। यूपी, एमपी, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में इसपर पहले ही प्रतिबंध लग चुका है।