यूपी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, सभी ज़िलों में होगा सिविल डिफेंस यूनिट का गठन
उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के सभी 75 ज़िलों में सिविल डिफेंस यूनिट का गठन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, 1962 के बाद यह पहली बार है जब पूरे प्रदेश में सिविल डिफेंस की व्यवस्था लागू की गई है। इससे आपदा प्रबंधन, जन सुरक्षा और सामुदायिक सहायता को नया बल मिलेगा।