यूपी सरकार का बड़ा फैसला, संभल में होगी एटीएस यूनिट तैनात
उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की स्थाई यूनिट स्थापित करने का फैसला किया है। शुरुआत में इसका अस्थाई कार्यालय सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाया जाएगा। गौरतलब है कि यह वही पुलिस चौकी है जिसे नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने के दावे पर हुए बवाल के बाद स्थापित किया गया था।