यूपी सरकार ने 64 नायब तहसीलदारों को दिया प्रमोशन का तोहफा
उत्तर प्रदेश सरकार ने 64 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन कर उन्हें तहसीलदार बना दिया है। यूपी राजस्व परिषद द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार, पदोन्नत नायब तहसीलदारों को नए स्थान पर तैनाती भी दी गई है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले नायब तहसीलदारों में रविरंजन कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार, अनुराग सिंह, अंजलि सिंह, अरुण कुमार, शिखर मिश्रा आदि का नाम शामिल है।