यूपी सरकार ने एनकाउंटर को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस, वीडियोग्राफी व फॉरेंसिक जांच अनिवार्य
यूपी सरकार ने एनकाउंटरों में पारदर्शिता लाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, एनकाउंटर स्पॉट की वीडियोग्राफी व फॉरेंसिक जांच अनिवार्य होगी। वहीं, एनकाउंटर की जांच दूसरे थाने की पुलिस या क्राइम ब्रांच करेगी और एनकाउंटर में शामिल अफसरों से ऊपरी रैंक के अधिकारी जांच में शामिल होंगे।