यूपी पंचायती राज विभाग ने आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की है जिसके तहत प्रदेश में 504 ग्राम पंचायतें कम की गई हैं। इसके बाद अब राज्य में 57,695 ग्राम पंचायतें रह गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी व संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। प्रदेश में अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं।