यूपी सरकार ने दिवाली से पहले बढ़ाया राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता, 17 लाख कर्मी होंगे लाभान्वित
यूपी सरकार ने दिवाली से पहले राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का एलान किया है जिससे प्रदेश के करीब 17 लाख राज्यकर्मियों को लाभ मिलेगा। वित्त विभाग के आदेशानुसार, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता व पेंशनभोगियों की महंगाई राहत को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया है। महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2024 से लागू की जाएगी।