यूपी सरकार ने बिना निरीक्षण के विकलांग का घर बुलडोज़र से गिरवाने वाली SDM को किया निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने फतेहपुर की एसडीएम व पीसीएस अधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को कथित तौर पर सरकारी कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है। अग्निहोत्री पर बिना स्थलीय निरीक्षण किए एक दलित विकलांग का घर बुलडोज़र से गिरवाने का आरोप है। प्रमुख सचिव (कार्मिक) एम देवराज ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

Load More