यूपी सरकार ने सरकारी वाहन चालकों व अनुसेवकों का बढ़ाया वर्दी भत्ता

उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के मौके पर सरकारी कार्यालयों में तैनात वाहन चालकों व अनुसेवकों का वर्दी भत्ता बढ़ा दिया है। एमएसएमई विभाग के आदेश के अनुसार, वर्दी की खरीद, नवीनीकरण और धुलाई के लिए भत्तों में वृद्धि की गई है। वर्दी खरीदने के लिए कर्मचारियों को अब ₹1,020 और रेनकोट के लिए ₹750 मिलेंगे।

Load More