यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए पास
UPPRPB ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार दोपहर को जारी कर दिया। कुल 41,424 पदों पर भर्ती के लिए ये परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी जिसमें 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब पास हुए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा।