यूपीए के समय सालाना 171 रेल हादसे होते थे जो अब 68% कम हुए हैं: संसद में रेल मंत्री
कांग्रेस द्वारा रेल हादसों को लेकर लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया है कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान देश में सालाना औसतन 171 रेल हादसे होते थे जो अब करीब 68% कम हुए हैं। उन्होंने कहा, "हम आपकी (कांग्रेस) तरह रील बनाकर दिखाने वाले लोग नहीं हैं...हम कड़ी मेहनत करते हैं।"