यूपीएसएसएससी ने बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों पर निकाली भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने मंगलवार को बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इन पदों के लिए आवेदन प्रकिया 8 जुलाई से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2024 है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।