यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने एक महीने पहले राव कोचिंग के खिलाफ एमसीडी से की थी शिकायत
यूपीएससी की तैयारी कर रहे किशोर सिंह कुशवाह ने बताया है कि उसने दिल्ली के राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी चलाए जाने की 26 जून को एमसीडी से शिकायत की थी। बकौल किशोर, उसने 15 जुलाई और 22 जुलाई को निगम को रिमाइंडर भी दिया था। उसने कहा, "अगर प्रशासन कोई कार्रवाई करता तो यह दुर्घटना नहीं होती।"