यूपीएससी के रिज़ल्ट के बाद भ्रामक विज्ञापन देने को लेकर शंकर आईएएस अकैडमी पर लगा जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2022 के परिणाम के बाद भ्रामक विज्ञापन देने को लेकर शंकर आईएएस अकैडमी पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल, अकैडमी ने परीक्षा के 933 सफल छात्रों में से 336 को, टॉप-100 में से 40 उम्मीदवारों और तमिलनाडु के 42 सफल अभ्यर्थियों में से 37 को अपने संस्थान का बताया था।

Load More