यूपीएससी मेन्स 2026 रिजल्ट का जारी, 2526 इंटरव्यू के लिए चुने गए

यूपीएससी ने 5 नवंबर को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया है। 13,343 में से 2,526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए। परीक्षा 21-30 अगस्त 2026 के बीच हुई थी। डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म 11 से 25 नवंबर तक upsc.gov.in पर भरा जा सकेगा। इंटरव्यू नई दिल्ली के शाहजहां रोड पर स्थित 'धौलपुर हाउस' में होगा।

Load More