यामी गौतम दिल्ली के लव कुश रामलीला में करेंगी 'रावण वध'
अभिनेत्री यामी गौतम मंगलवार को दशहरे पर दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में 'रावण वध' करेंगी। रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि इस वर्ष रामलीला की थीम 'नारी का सम्मान' है। आयोजक समिति के अनुसार, यामी महिलाओं की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीकात्मक संदेश देंगी।