'नई नवेली' की रिलीज़ से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं यामी गौतम
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी फिल्म 'नई नवेली' की रिलीज़ से पहले पटना साहिब गुरुद्वारे (बिहार) में माथा टेक कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया है। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इसमें यामी के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता रजवार और आदित्य कुलश्रेष्ठ भी नज़र आएंगे।