क्या यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' के लिए ली थी मोटी रकम? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
यामी गौतम ने 'धुरंधर-2' में कैमियो के लिए फीस मिलने की खबरों पर कहा, "मुझे लगता है कि कुछ चीजें अनमोल होती हैं।" उन्होंने कहा, "आदित्य धर का यह कहना बहुत प्यारा था कि 'यामी मैं चाहता हूं कि तुम गुडलक के लिए फिल्म में आओ और स्क्रीन पर छा जाओ'...सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक के साथ काम करना ही मेरी फीस थी।"