यूरो कप जीत के बाद स्पेन के यमाल ने गलती से लाइव स्ट्रीम किया खिलाडियों का 'न्यूड सेलिब्रेशन'
स्पेन के लैमिन यमाल ने यूरो कप 2024 में टीम की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाडियों के 'न्यूड सेलिब्रेशन' को गलती से लाइव स्ट्रीम कर दिया। 17-वर्षीय यमाल ने फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के बाद इंस्टाग्राम लाइव किया था। गौरतलब है, यमाल ने यूरो कप 2024 में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।