यूरोप का वीज़ा न मिलने पर हनीमून मनाने पहलगाम गए थे आतंकी हमले में मारे गए नेवी अफसर
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए करनाल (हरियाणा) निवासी 26 वर्षीय नेवी अफसर विनय नरवाल की 6 दिन पहले शादी हुई थी और वह हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, पहले वह हनीमून के लिए यूरोप जाने वाले थे लेकिन उनको वीज़ा नहीं मिला था। 1 मई को विनय का जन्मदिन था।