यूरोप में दिखेगा भारतीय AI का दम, TATA की सबसे बड़ी कंपनी को मिली 'मल्टीमिलियन-यूरो' डील
दिग्गज कंपनी टीसीएस को कनाडा लाइफ से मल्टी-इयर टेक्नोलॉजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉडर्नाइज़ेशन का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। बकौल रिपोर्ट, यह मल्टी-मिलियन यूरो की डील है जिसके तहत टीसीएस, Canada Life कंपनी के यूरोप के पूरे बिज़नेस के लिए उनके IT इन्फ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न बनाएगी और उसे मैनेज करेगी। हालांकि, टीसीएस ने इस डील की सटीक रकम का खुलासा नहीं किया है।