यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप, भारतीय कंपनियों को मिल सकता है फायदा
'ईटी' के अनुसार, यूरोप में इस साल भीषण गर्मी पड़ने से भारतीय एयर कंडीशनर कंपनियों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं। इससे अगले कई वर्षों तक कारोबार और शेयर बाज़ार दोनों को सपोर्ट मिल सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, नोएडा की कंपनी हैवल्स डिस्ट्रीब्यूटर्स के ज़रिए यूरोप में AC और पंखों का एक्सपोर्ट शुरू करने की योजना बना रही है।