यूरोप में रेल यात्रा में वो संतुष्टि नहीं जो मुंबई की लोकल ट्रेन में है: तुषार कपूर
अभिनेता तुषार कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी यूरोप यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रेल यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, "शानदार #यूरोरेल भी...मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की संतुष्टि के मुकाबले कुछ नहीं है!" इस पर एक यूज़र ने लिखा, "आपने आखिरी बार...लोकल ट्रेन में सेल्फी कब ली थी?"