यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जारी की मंगल ग्रह पर मौजूद विशालकाय दरार की तस्वीरें
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने मंगल ग्रह पर मौजूद विशालकाय दरार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ईएसए ने ‘मंगल के दाग’ कैप्शन के साथ ये तस्वीरें शेयर की हैं। ईएसए के अनुसार, वैज्ञानिकों का मानना है कि यह 600 मीटर लंबा क्रैक मंगल ग्रह की सतह पर मैग्मा के फैलने से बना है।