येलो, ऑरेंज और रेड; गर्मी में किस अलर्ट का क्या होता है मतलब?
जब तापमान सामान्य से बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है तब येलो अलर्ट जारी किया जाता है जिसमें लोगों को सतर्क रहना चाहिए। जब गर्मी और ज़्यादा बढ़ जाती है और लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ने लगता है तब ऑरेंज अलर्ट जारी होता है। वहीं, रेड अलर्ट सबसे गंभीर चेतावनी होती है जिसमें लापरवाही बिलकुल नहीं की जा सकती।