युवा कह रहे 'मैं अपने खानदान में रॉकेट बनाने वाला पहला व्यक्ति हूं': Gen-Z IIT छात्रों से PM
दिल्ली आईआईटी के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "आज हमारे युवा लॉन्च व्हीकल बना रहे और रॉकेट लॉन्च कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि कही-न-कहीं कोई युवा इंजीनियर कह रहा होगा कि 'मैं अपने खानदान में रॉकेट बनाने वाला पहला व्यक्ति हूं'। 'अपने खानदान में पहला व्यक्ति' एक ट्रेंड बन गया है।"