युवाओं में तेज़ी से क्यों झड़ रहे हैं बाल? डॉक्टर ने बताए 5 प्रमुख कारण
डॉ. राशि सोनी के मुताबिक, युवाओं में बाल झड़ने का प्रमुख कारण एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया हो सकता है। वहीं, तनाव, खराब नींद, तेज़ी से वज़न कम होना और बीमारी जैसी स्थितियां भी हेयर साइकल को प्रभावित कर सकते हैं। बकौल डॉक्टर, प्रोटीन, आयरन समेत पोषक तत्वों की कमी भी बाल झड़ने की वजह बन सकती है।