युविका चौधरी के घर में घरेलू सहायिका ने की चोरी, फैमिली संग गोवा ट्रिप पर थीं ऐक्ट्रेस
ऐक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि गोवा में फैमिली के साथ ट्रिप पर जाने के दौरान उनके घर में चोरी हो गई है। उन्होंने कहा, "जब हम गोवा से लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो गई है।" उन्होंने बताया कि उनकी हाउसहेल्प ने ही चोरी की और वह घर से भाग गई है।