युवकों ने विदेशी टूरिस्ट को मराठी भाषा में सिखाईं गालियां, कहा- लड़के आ रहे उनसे यही बोलना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुणे (महाराष्ट्र) स्थित सिंहगढ़ किले में कुछ युवक न्यूज़ीलैंड के एक पर्यटक को मराठी भाषा में गालियां सिखा रहे हैं। वीडियो में युवक कह रहे हैं, "वे सामने से जो लड़के आ रहे हैं उनसे यही कहना, इसका मतलब हेलो है।" पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।