युवक का दावा- MP में पुलिसकर्मियों ने चोटी उखाड़ी व जनेऊ तोड़ा; पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण
मध्य प्रदेश के मऊगंज में एक शख्स ने दावा किया है कि रविवार रात को पुलिसकर्मियों ने उसे थाने ले जाकर पीटा, चोटी उखाड़ी और जनेऊ तोड़ दिया। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, एसपी रसना ठाकुर ने इन आरोपों को 'गलत' बताते हुए कहा कि युवक को लगी चोट भी मेडिकल जांच में गिरफ्तारी से पहले की निकली है।