युवक ने 13 साल के भाई और दादी समेत 5 लोगों की केरल में की हत्या, मां को भी किया घायल
तिरुवनंतपुरम (केरल) में 23-वर्षीय युवक अफान ने 80-वर्षीय दादी, 13-वर्षीय भाई, 58-वर्षीय मामा, मामी और 19-वर्षीय प्रेमिका सहित 5 लोगों को मार दिया है। उसने पुलिस स्टेशन जाकर बताया कि उसने 6 लोगों को मार दिया लेकिन उसकी मां की हालत गंभीर है। अफान ने कहा कि परिवार उस पर चढ़े भारी कर्ज़ को उतारने में आनाकानी कर रहा था।