युवक ने दर्दभरे गाने के साथ फांसी के फंदे की रील बनाकर अपलोड करने के बाद यूपी में की खुदकुशी
झांसी (यूपी) में 22-वर्षीय युवक अजय पाल ने घर के पीछे पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक रील डाली जिसमें उसकी आंखों में आंसू व फंदा दिख रहा है और बैकग्राउंड में दर्दभरा गाना चल रहा है। अजय की मां की मौत हो चुकी है और वह परिवार का इकलौता बेटा था।