युवक ने बाल-दाढ़ी सफेद कर की 67 वर्षीय शख्स के तौर पर कनाडा जाने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
बाल-दाढ़ी पर सफेद डाई कर 67-वर्षीय शख्स के तौर पर कनाडा जाने की कोशिश करने को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट से गुरु सेवक सिंह नामक 24-वर्षीय युवक गिरफ्तार हुआ है। एक अधिकारी ने कहा, "हुलिये, आवाज़ व त्वचा से यात्री पासपोर्ट में दर्ज जानकारियों के मुकाबले काफी कम उम्र का लग रहा था।" पासपोर्ट में 'रशविंदर सिंह सहोता' नाम लिखा था।