युवक ने बनाई ऐसी वेबसाइट, लोग बोले- ₹20 में बाल कटवाने वाले दिन याद आ गए
मुंबई के एक टेक प्रोफेशनल ने ऐसी वेबसाइट बनाई है जो लोगों को पुराने सैलून में बजने वाले 1990 के दशक के बॉलीवुड के गानों की याद दिलाती है। वेबसाइट 'Saloon.wtf' के जरिए उस दौर के गाने सुनकर यूज़र्स बचपन की यादों में लौट रहे हैं। Paytm के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी इस प्रोजेक्ट की तारीफ की है।