युवक ने यूपी में 15 सेकेंड में महिला को जड़ दिए 20 थप्पड़, वीडियो आया सामने
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में एक महिला को 15 सेकेंड में 20 थप्पड़ मारते अमन कुमार नामक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, युवक शराब पीकर फोन पर गाली-गलौज कर रहा था और महिला द्वारा विरोध जताए जाने पर उसने मारपीट की। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।