युवक ने यूपी में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी; कहा- जहां भी रहो खुश रहो
जौनपुर (यूपी) में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है। बकौल युवक, लड़की का शादी से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने दोनों को बात करते पकड़ लिया था। युवक ने पत्नी से कहा, "जहां भी रहो खुश रहो…यही मेरी इच्छा है…तुम नई ज़िंदगी शुरू करो…मैं भी नई ज़िंदगी शुरू करूंगा।"