युवक ने यूपी में मां से पूछा- आधार कार्ड पर क्यों लिखा जाता है आत्मज; न बता पाने पर की हत्या
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 22-वर्षीय युवक को अपनी 45 वर्षीय मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां से 'आधार कार्ड पर आत्मज' लिखने का कारण पूछा था जिसे न बताने पर हत्या कर दी। लोगों ने कहा कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई।