युवती ने कहा- UPI पेमेंट कभी नहीं करूंगी; बताया 2 महीने तक केवल कैश पेमेंट से क्या फायदा हुआ
एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि दो महीने तक कैश से भुगतान करने पर उसके फिजूल खर्च कम हुए और छोटी-छोटी खरीदारी पर भी बेहतर नियंत्रण बना। अब वह 80% पैसा नकद और 20% बैंक खाते में रखती है और यूपीआई का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के तौर पर करती है जिससे बजट पर नियंत्रण बना रहता है।