युवतियों को छेड़ने वाले 'साइको' को एमपी में पकड़ा गया, पॉकेट से मिले लड़कियों के अंडरगारमेंट्स
भोपाल (मध्य प्रदेश) में युवतियों को छेड़ने वाले 'साइको' को पकड़ा गया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क व चश्मा लगाता था व अपने स्कूटर की नंबर प्लेट को उसने कागज से ढका हुआ था। आरोपी के माता-पिता शिक्षक हैं व उसकी पॉकेट व स्कूटर की डिग्गी से बड़ी मात्रा में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स मिले हैं।