युवराज के पिता योगराज ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को बताया 'कोयला', वायरल हुआ वीडियो
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को ‘कोयला’ बताया है। दरअसल, उनसे अर्जुन के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया था जिस पर उन्होंने कहा, "आपने कोयले की खदान में हीरा देखा है?...वह (अर्जुन) कोयला ही है…निकालो तो पत्थर…किसी तराशगीर के हाथ में डालो तो...कोहिनूर बन जाता है।”