युवराज सिंह ने अपनी बायोपिक पर दिया बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट से शूटिंग तक बताया सबकुछ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बताया है कि उनकी बायोपिक की स्क्रिप्ट राइटिंग पिछले 6 महीनों से जारी है और अगले 9-12 महीनों में पटकथा तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा, "अगर मेरी टीम समय पर अपना काम पूरा कर लेती है तो हम अगले साल शूटिंग शुरू कर देंगे।" भूषण कुमार और रवि भगचांदका फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं।