युवराज ने अभिषेक शर्मा से कहा- '12 गेंद में 50 रन अब भी नहीं बना पाया'; उन्होंने दिया जवाब
अभिषेक शर्मा के न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 15 गेंद में अर्धशतक जड़ने पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, "अब भी 12 गेंद पर 50 रन नहीं बना सकते 😜।" इस पर मैच के बाद बातचीत में अभिषेक ने कहा, "मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे...यह आसान नहीं है।"