युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने की एमएस धोनी की तारीफ, उन्हें बताया- 'निडर'
पूर्व ऑल-राउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की है। कई बार सार्वजनिक रूप से धोनी की आलोचना करने वाले योगराज ने कहा, "मैं धोनी को बहुत मोटिवेटेड कप्तान मानता हूं...जो खिलाड़ियों को बता सके कि क्या करना है।" उन्होंने बल्लेबाज़ी करते समय 'धोनी की निडरता' की प्रशंसा की।