युवराज संग टेनिस खेलना पसंद करूंगा: किसके साथ कोर्ट में उतरेंगे सवाल पर सचिन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 'टेनिस खेलना हो तो किसके साथ कोर्ट में उतरेंगे' सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे 2 लोग हैं जिनके साथ वह टेनिस खेलना पसंद करेंगे लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से एक शेन वॉर्न अब दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा, "दूसरा नाम युवराज सिंह (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) का है।"