यासीन मलिक पत्नी को देना चाहता है तलाक; तिहाड़ जेल से लिखा- विधवा की तरह नहीं जीने दूंगा
टेरर-फंडिंग मामले में उम्रकैद काट रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने तलाक की इच्छा जताई है। यासीन ने तिहाड़ जेल से परिवार को एक खत लिखकर कहा है, "मैं नहीं चाहता कि मुशाल (पत्नी) इस हालात का बोझ उठाकर या एक विधवा की तरह ज़िंदगी जिए...चाहता हूं कि वह नई ज़िंदगी शुरू करे।" यासीन को फांसी का डर है।