यूसुफ पठान व हरभजन सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया शोक
अहमदाबाद (गुजरात) में एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, यूसुफ पठान व हरभजन सिंह ने शोक जताया है। आईपीएल की फ्रैंचाइज़ी पंजाब किंग्स व गुजरात टाइटंस ने भी घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हरभजन ने कहा है, "शब्दों में दुख को व्यक्त नहीं किया जा सकता...पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।"