येस बैंक ने रामा गांधी को फिर से नियुक्त किया पार्ट-टाइम चेयरमैन, 1.3% तक चढ़े शेयर
येस बैंक ने बताया है कि उन्हें आरबीआई से रामा सुब्रमण्यम गांधी के पार्ट टाइम (अंशकालिक) चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्ति को लेकर मंज़ूरी मिल गई है। गांधी सितंबर 2025-मई 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। बैंक की इस घोषणा के बाद मंगलवार को इंट्रा-डे कारोबार में उसके शेयर करीब 1.3% उछलकर ₹19.80 हाई पर पहुंच गए।